तीन पहिया वाहन रूट मैनेजमेंट सिस्टम के बारे में
परिवहन विभाग बिहार द्वारा शुरू किया जा रहा ऑटो रूट मैनेजमेंट सिस्टम एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य में ऑटो रिक्शा सेवा को अधिक संगठित और कुशल बनाना है।
इस प्रणाली के तहत ऑटो रिक्शा एवं ई-रिक्शा की आवाजाही को ट्रैक और प्रबंधित किया जाएगा, जिससे यात्री और चालक दोनों को लाभ होगा।
01. सुविधाजनक यात्रा: यह प्रणाली यात्रियों को सटीक और सुरक्षित यात्रा प्रदान करेगी।
02. ड्राइवर वेरिफिकेशन: सभी ऑटो चालकों का उचित सत्यापन किया जाएगा।
03. सुरक्षा: यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक ऑटो रिक्शा/ई रिक्शा में QR कोड लगे होंगे, जिसमें ड्राइवर की सभी जानकारियां मौजुद रहेंगी।
04. यात्रियों की संतुष्टि: बेहतर सेवा से यात्रियों की संतुष्टि में वृद्धि होगी।
05. हेल्पलाइन: यात्रियों के लिए 24/7 हेल्पलाइन सेवा उपलब्ध होगी।
06. सामाजिक प्रभाव: महिला और वृद्ध यात्रियों की सुरक्षा में सुधार होगा।
07. अर्थव्यवस्था में योगदान: परिवहन प्रणाली के सुधार से राज्य की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा।
08. पारदर्शिता: किराया और सेवा की पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।
09. तकनीकी उन्नति: परिवहन प्रणाली में तकनीकी उन्नति का समावेश होगा।
इस प्रकार, ऑटो रूट मैनेजमेंट सिस्टम बिहार के परिवहन क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम साबित होगा, जिससे यात्री और चालक दोनों को लाभ मिलेगा और राज्य की परिवहन व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।